top of page

THE  BOOKS

राजन इक़बाल की वापसी (गोलियों का बाज़ार)​

राजन-इकबाल, आपके देसी हीरो, एक बार फिर आ गए हैं, एक नए अवतार में। अपने पहले मिशन पर राजन, इकबाल, सलमा और शोभा पहुँचते हैं हिमालय में बसे गढ़ नाम के एक शहर में, जहाँ एक बेहद खतरनाक ड्रग माफिया का राज़ है। वे माफिया को नेस्तनाबूत करने में तो सफल हो जाते हैं, पर इस टकराव में सलमा गायब हो जाती है, और काफी समय के बाद उन्हें उसकी लाश मिलती है। क्या इक़बाल सलमा की मौत से ऊबर पायेगा?

बदला- A spirit's revenge 

मीना की आत्मा अपनी मौत का बदला लेने वापस आ गई है. उसका जरिया बनती है खुद उसकी बेटी, क्या वो सफल हो पायेगी?

 

मौत का जादू
 
​इक़बाल और नफीस सोहनपुर नाम के एक छोटे-से गाँव पहुँचते हैं, नफीस के बीमार चचा लियाकत खान के हालचाल लेने। जब वे वहाँ पहुँचते हैं, तो उनके भूत सरीके नौकर ड्रैकुला से पता चलता है कि वो किसी काम से बाहर गए हुए हैं। इकबाल और नफीस उनके महल में रुककर उनका इंतज़ार करने लगते हैं। फिर शुरू होती है काला जादू, तंत्र-मन्त्र और रहस्य से भरी एक अति रोचक कहानी, जिसमे कि इकबाल और नफीस की सदाबहार कॉमेडी मिश्रित है।
राजन की शादी 

आखिरकार राजन ने शादी करने का फैसला कर लिया है। पर उस वक़्त इकबाल, सलमा और सभी को गहरा झटका लगता है जब पता चलता है कि दुल्हन शोभा नहीं बल्कि कोई और है। दूसरी तरफ राजन-इकबाल का पुराना दुश्मन- फिंगही एक बार फिर विश्व-विजय के सपने देख रहा है। कहानी उस वक़्त और भी रोचक हो जाती है जब मिशन इम्पॉसिबल फ़ोर्स का एजेंट ईथन हंट भारत पहुँचता है। 

रोड किलर

ये कहानी है एक अनोखे शख्श की जिसे उन लोगों से सख्त नफरत है जोकि ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करते और सड़क पर बेहूदगी से गाडी चलाते हैं। ऐसे लोगो को वो खुले आम सड़क पर धनुष-बाण से मारना शुरू कर देता है। मीडिया उसे रोड किलर कहना शुरू कर देती है। राजन-इकबाल और सलमा-शोभा उससे निपटने के लिए पहुँचते हैं। क्या वे उसे रोक सकेंगे? 

पिछले जन्म में 

पिछले जन्म में राजन और इकबाल बचपन में गहरे दोस्त थे। पर कुछ दुष्कर परिस्थितियों में वे एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। बड़े होकर उनका मिलाप उस वक़्त होता है, जबकि भारत और पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में था और वे दोनों अपने देश के लिए जीने-मरने के लिए तत्पर थे।  सलमा और शोभा के साथ उनकी प्रेम गाथा अपने आप में एक मिसाल है। शोभा राजन के प्यार में पागल हो जाती है और इकबाल पर सलमा के हुस्न का जुनून चढ़ जाता है। क्या वे हमेशा के लिए एक हो पाएंगे या फिर सदा के लिए बिछड़ जायेंगे?

कब्र का रहस्य 

राजन, इकबाल, सलमा और शोभा देश के उभरते युवा नेता श्रीराम मूर्ति की संदेहास्पद मौत की शिनाख्त करने कर्णाटक पहुँचते हैं, जहाँ पर आने वाले चुनाव की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. खोजबीन करते हुए राजन एक कब्रिस्तान पहुंचकर गायब हो जाता है. राजन की गैर-मौजूदगी में इक़बाल श्रीराम के केस पर पुलिस की सहायता से काम शुरू करता है. क्या श्रीराम की हत्या हुई थी? राजन कहाँ और कैसे गायब हो गया? गन्दी राजनीति के माहौल में क्या इक़बाल इस केस को हल कर सकेगा? जानने के लिए पढ़ें राजनीति पर लिखा रहस्य और थ्रिल से भरपूर ये उपन्यास.

जोकर जासूस 

एक विदेशी वैज्ञानिक एक बेहद खतरनाक हथियार का निर्माण करता है। आतंकवादी संगठन, माफिया, सीक्रेट सर्विस, पुलिस सभी इस आविष्कार की तह तक पहुंचना चाहते हैं। वैज्ञानिक की रहस्यमय हालातों में मौत हो जाती है और उसकी एक फ़ाइल जिसमे हथियार से सम्बंधित सीक्रेट कोड छिपे थे, जोकर नाम के जासूस के हाथ आ जाती है। क्या जोकर को हथियार प्राप्त करने का लालच है या फिर वो किसी मिशन पर काम कर रहा है? आविष्कार को ढूढ़ते हुए सभी दिग्गज भारत पहुँचते हैं, जहाँ जावेद-अमर और जॉन उनके मंसूबो पर पानी फेरने की तयारी में हैं।

जिस्म बदलने वाले 

एक रात सेंट्रल जेल से किशनलाल नामक डाकू जेल के डॉक्टर के साथ भाग जाता है. उसी रात जेल में काले जादू में निपुण एक तांत्रिक की मौत हो जाती है और तांत्रिक का भाई खुद को जेल का डॉक्टर बताने लगता है. राजन और शोभा इस गुत्थी को सुलझाने में लग जाते हैं. दूसरी तरफ - इकबाल, सलमा व नफीस जंगल के बीच रास्ता खराब होने की वजह से वे एक बियाबान होटल में रुक जाते हैं. उसके बाद भूत-प्रेत, जादू-टोने का एक भयावह खेल शुरू होता है. इस खौफनाक खेल के पीछे कौन लोग हैं? उनका उद्देश्य क्या है? कौन किसके शरीर में मौजूद है? जानने के लिए पढ़ें रहस्य, रोमांच, हॉरर और हास्य से लबरेज ये कहानी. 

बदकिस्मत कातिल 

एक ही दिन में उसके हाथों दो क़त्ल हुए- एक उसके दुश्मन का दूसरा उसका जिसे वो पागलपन की हद तक प्यार करता था। वह एक बदकिस्मत कातिल था। पर उसकी किस्मत कुछ ऐसी थी कि जावेद-अमर-जॉन उसे अंत तक पकड़ न सके।

वो भयानक रात 

कहते हैं कि भूत प्रेतों पर विश्वास दो तरह के लोग करते हैं। एक वो - जो उन्हें मानते हैं और दूसरे वो - जो उन्हें देख लेते हैं ।

जस्ट लाइक दैट

Every Love Story Has A Different Angle, Which One is Yours? Welcome to the world of Just Like That. Have you ever fallen in love? Have you ever been in crush with someone? Or, have you ever failed in love? Did someone leave you behind with tears or your love is still with you? If the answer to any of these is yes, then JUST LIKE THAT is for you... ना टूटे कोई इस कदर इश्क में कि जिस्म से रूह जुदा हो जाए, कोई ऐसा हमसफ़र मिल जाए जो ज़िन्दगी में हमेशा साथ निभाये.

एक हसींन क़त्ल

 

दिल में किसी को पाने के जब अरमान मचलते है, मोहब्बत की बदनाम राहो मे जब ये कदम चलते हैं । नींद उड़ जाती है रातों की, चैन नहीं मिलता है इकपल, किसी की चढ़ती है परवाज़ मोहब्बत, किसी का हो जाता है एक हसीन क़त्ल । एक स्कूलगर्ल के मर्डर की उलझी हुई दास्तान जिसे सुलझाने के लिए पूरी पुलिस फोर्स को दाँतों तले पसीना आ गया और जब राज खुला तो..

 

सिंह मर्डर केस

 

पुलिस के दबंग डी एस पी प्रशांत सिंह के पुत्र की उसी की गाड़ी से कुचलकर एन उसकी शादी के दिन, उसी के बंगले पर, दिन-दहाड़े हत्या कर दी जाती है. हत्यारे को किसी ने नहीं देखा. पुलिस के असफल हो जाने पर केस पहुँचता है सी बी आई के पास. कौन है हत्यारा? क्यों हुई ये हत्या? क्या हत्यारा पकड़ा जा सका? जानने के लिए पढ़ें- न्याय-अन्याय के बीच की धूमिल रेखा को रेखांकित करता हुआ एक अलग थ्रिलर

 

Ram, Where are you?
 
When her mother-in-law challenges her faith in Lord Ram, Deepika sets out to find Lord Ram and prove her devotion. In the quest to invite Lord Ram to her home she undergoes an enthralling inner journey to discover the truth about her belief. Will Lord Ram come to her?
 
 
The Secret of the Chalisa
The untimely death of an eminent doctor and researcher, Dr. Anjana Sharma leaves her PhD student Dr. Sanjeev Tripathi with an incomplete thesis. Soon, Sanjeev discovers that Anjana had left a mysterious wooden vault and some relics for him before her death which, he believes, will help him complete his doctoral research. In an attempt to unfold the secret of the vault, Sanjeev finds himself entangled in a series of events which leads him to an enthralling inner journey to discover the truth and an answer to a medical enigma. A medical mythological mystery set in contemporary time, which redefines conviction in the ancient scriptures and gives a new perspective to age old legends.
 
 
ठंडी रेत
बीस साल बाद एस सी बेदी ने फिर से अपनी चमत्कारी कलम उठा ली है और राजन-इक़बाल सीरीज़ को एक नए सिरे से लिखना शुरू किया है. राजन-इक़बाल अब कहलायेंगे सीक्रेट एजेंट 99+ राजन-इकबाल. 'ठंडी रेत' नैरोबी के रेगिस्तान के नीचे बसने वाले स्वर्ग की एक अनोखी दास्तान है, जिसका पर्दाफाश करते हैं राजन इक़बाल, सलमा, बलबीर व अन्य जांबाज़ लड़ाके.
 
 

© 2015 by Sooraj Pocket Books. Proudly Created with Wix.com

FOLLOW US

  • Wix Facebook page
bottom of page